भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा गुरुवार को
बीकानेर, 12 जुलाई (हि.स.)। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की तरह एक नगरी बीकानेर में भी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाती है। आज यहां अणचाबाई अस्पताल के सामने निज मंदिर मे साफ सफाई का कार्य किया गया और रथों को बाहर निकाल कर अच्छी तरह से साफ सफाई की गई।
भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के घनश्याम लखानी ने बताया 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी जो निज मंदिर से होते हुवे कोटगेट के.ई.एम.रोड़, चौतीना कुआ होते हुए रतन बिहारी पार्क के अंदर रसिक शिरोमणि मंदिर पहुंचेगी। भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गणेश पांडे ने बताया पहले महाआरती का आयोजन होगा। फिर रथ यात्रा की शुरुआत की जायेगी। रथ यात्रा के अंदर शहर के सभी गणमान्य लोग एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे जो भगवान के जय जयकार के संग नाचते कूदते भगवान को श्री रतन बिहारी पार्क तक लेकर जाएंगे। रास्ते में जगह जगह फूलों की बारिश की जाएगी। लखानी ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि रथयात्रा में व्यवस्था बनाएं रखे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव