खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 का आगाज सोमवार को : वर्ल्ड फेम तीरंदाज शीतल कुमारी होगी आकर्षण
बीकानेर, 12 जुलाई (हि.स.)। सबसे बड़े खेल महोत्सव खेलेगा बीकानेर – बढ़ेगा बीकानेर की थीम पर आयोजित होने वाले खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 को लेकर पूरे बीकानेर जिले में जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह पांच दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज सोमवार को पुष्करणा स्टेडियम में शाम साढ़े पांच बजे होगा।
रविंद्र हर्ष ने बताया कि पिछले दो सफल संस्करणों के बाद यह आयोजन अब राजस्थान के सबसे बड़े क्षेत्रीय मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस वर्ष यूथ गेम्स में 18 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें हजारो खिलाड़ी, ऑफिशियल्स एवं वालंटियर्स तथा हजारों खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को एक समान मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। शुभारंभ अवसर पर विश्व की नंबर वन तीरंदाज शीतल देवी आकर्षण का केंद्र इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का गौरव बना चुके खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे समझ में प्रशासनिक अधिकारी बीकानेर के नाम को सात समंदर पार प्रसिद्ध करने वाले व्यवसाय उद्योगपति समाज से भी खेल प्रशासक और खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मार्च पास्ट आतिशबाजी रंगारंग प्रस्तुति और योग व्यायाम सहित अन्य खेलों की प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजन के सहसंयोजक अनिल जोशी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिताओं में तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग, शूटिंग, स्केटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, योग एवं कुडो सहित कुल 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं संबंधित खेल महासंघों के नियमों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा रहा है और खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने कहा कि खेलो बीकानेर यूथ गेम्स आज बीकानेर के युवाओं का सबसे बड़ा खेल मंच बन चुका है।
आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, वालंटियर्स तथा खेलों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति के सहसंयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि सभी 18 खेलों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग तकनीकी समितियों का गठन किया गया है तथा अनुभवी खेल प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन के सुचारू संचालन, खिलाड़ियों के समन्वय, तकनीकी व्यवस्थाओं, मीडिया प्रबंधन एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति में अविनाश मोदी, दीपक अग्रवाल, सूनीत गांधी, देवकिशन चांडक, विनोद बाफना, रामरतन धारणिया, सुमति सुराणा, पं. प्रदीप किराडू, राजेश पारिक, पिंटू राठी प्रमोद आचार्य एवं मधु खत्री सहित अनेक वरिष्ठ खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।
पूजा आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए विभिन्न खेलों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें शंकर बोहरा, भुवनेश पुरोहित, आशीष ओझा, अनिल कुमावत, हर्षित स्वामी, राहुल खत्री, नवरत्न रंगा, सीमा सोनी, गणेश पुरोहित, कैलाश प्रजापत, प्रीतम सेन, दीपांशु व्यास एवं विनय बिस्सा को उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रभारी अपने-अपने खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव