पंजाब के राज्यपाल ने अंक ज्योतिष की चार पुस्तकों का किया विमोचन

 


जोधपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अंक ज्योतिष विशेषज्ञ ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का विमोचन किया।

अंक ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर आधारित इस पुस्तक श्रृंखला में व्यक्तित्व, भाग्य, मोबाइल नंबरों के अंकों और राशि के माध्यम से जीवन के अलग-अलग पक्षों को समझने से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की गई है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित एस.के. जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता भूमित्र जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुस्तकों के विमोचन के दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अंक ज्योतिष में रुचि दिखाते हुए ऋचा शर्मा से इस विषय से जुड़े कई सवाल किए। उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने के साथ ही मोबाइल नंबरों में मौजूद अंकों के प्रभाव और अंक ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यक्तित्व, भाग्य और दैनिक जीवन में अंकों की भूमिका जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश