कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा का आंशिक समय परिवर्तन

 


जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। रेलवे द्वारा परिचालनिकी कारणों से कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा का लखनऊ स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो छह नवंबर से कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय 00.40 बजे आगमन व 00.50 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश