पांच किलोमीटर तक घूमी कलश यात्रा : 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ और श्री मद्भागवत कथा शुरु
बीकानेर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पीले और लाल कलर की साड़ियों में सजी महिलाओं के सिर पर सजे कलश, डीजे पर बजते भजन और बरसते फूल। यह नजारा शहर के पांच किलोमीटर एरिया में दिखा। यह मौका था सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले निकाली गई कलश यात्रा का। यह यात्रा रविवार से 28 फरवरी तक चलने वाली मद् भागवत कथा और 51 कुंड़ीय विश्व शांति महायज्ञ से पहले निकाली गई।
कलश यात्रा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर से धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर के अधिष्ठाता विशोकानंद के सान्निध्य में रवाना हुई। जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा हुई। कलश यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर घाटी वाले भैरुंजी के आगे से होते हुई चूड़ी बाजार, सुराणों का मोहल्ला, आचार्यों का चौक, मरूनायक चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड होते हुए जोशीवाड़ा होते हुए धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर पर विसर्जन हुआ।
सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कलश यात्रा में भुवनेश नागल, योगेश पुरोहित, लक्ष्मीनारायण सुथार, कन्हैयालाल राठी,महिला शाखा की अध्यक्ष उषा गहलोत, मंजू यादव, पिंकी शर्मा, जयश्री भाटी, संतोष उपाध्याय,सुमन नायक, सीटू बिश्नोई, वर्षा पंजाबी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज) ने बताया कि 51 कुंड़ीय विश्व शांति महायज्ञमें 8 दिनों में 1,67,000 आहुतियां दी जाएगी। इससे पहले साध्वी ऋतंभरा के आगमन पर प्रहलादसिंह मार्शल, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), राजेन्द्र सिंह शेखावत, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशील कुमार यादव,शैलेष गुप्ता, विजय कोचर, मंजू यादव, ऊषा गहलोत, विकास अग्रवाल सहित करीब 50 गाड़ियों का काफिला साध्वी ऋतंभरा के स्वागत में पहुंचा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव