सावन महोत्सव में जीवंत हुई पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं
विभिन्न समाजों और संगठनों की ओर से आयोजित हुए सावन महोत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
जोधपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। सावन माह के अवसर पर शहर में विभिन्न समाजों एवं संगठनों की ओर से सावन महोत्सव के आयोजन किए गए। इन आयोजनों में धार्मिक परंपराओं के साथ भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के गीतों, भजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
सूर्यनगरी में आयोजित किए जा रहे सावन उत्सवों के बीच ब्ल्यू सिटी सावन उत्सव में सावन का खूब मस्ती छाई। यहां लहरिया परिधानों में सजी-धजी शहर की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एयरपोर्ट रोड स्थित रासो में आयोजित किए गए इस उत्सव में महिलाओं के लिए मिस सावन, मिसेज सावन, डांसिंग क्वीन और म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की र्गइं। कड़े मुकाबले में सोनिया राठी डांसिंग क्वीन बनीं तो दीपा फस्र्ट रनर अप और नेहा सेंकेंड रनर अप रहीं। वहीं मिस सावन का खिताब डोली ने जीता। अभिलाषा फस्र्ट रनर अप और सिमरन सेकेंड रनर अप रही। प्रतिभा जैन के नाम मिसेज सावन का खिताब रहा। गरिमा रोहतगी फस्र्ट रनर अप और सुमोना मंडल सेकेंड रनर अप रहीं। निर्णायक की भूमिका ममता माथुर और उषा गर्ग ने निभाई। पूर्व विधायक मनीषा पंवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल, समाजसेवी अनिता मेहता, निरूपा पटवा, गीता माछर, ममता सांखला और गनिता सोनी बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। पूनम अस्थाना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर शिल्पा नेगी ने किया।
वहीं विश्नोई समाज की महिलाओं द्वारा सावन माह के अवसर पर सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु विशनोई रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि निर्मला थी। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता रामस्नेही डेलू, अधिवक्ता शारदा विशनोई, भंवरी कालिराणा थी। सावन महोत्सव के दौरान भगवान के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही गुरु जंभेश्वर भगवान की जीवनी पर प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक खेल, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इसी तरह जायंट्स ग्रुप ऑफ उत्कर्ष द्वारा होटल केसर में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की सभी महिला सदस्य पारंपरिक लहरिया साड़ी में सज-धज कर सम्मिलित हुईं। समारोह की शुरुआत में उर्मिला भंडारी ने तिलक लगाकर, अल्का मेहता ने राखी बांधकर एवं हर्षा जौहरी ने लेरिया दुपट्टा पहनाकर अतिथियों और सदस्यों का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नीता द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत रहे, जिन पर उपस्थित सदस्यों ने नृत्य कर सावन के उल्लास का आनंद उठाया। उत्सव को अधिक मनोरंजक बनाने के लिए तंबोला, 1-मिनट क्वेश्चन गेम और रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तंबोला का संचालन कविता अरोड़ा द्वारा किया गया तथा संपूर्ण मंच संचालन नीता थानवी एवं उर्मिला ने संभाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कीर्ति चौधरी को मिसेज सावन, नीता थानवी को बेस्ट स्माइल, कल्पना-अश्विनी बाबेल एवं हर्षा-अमित जौहरी को बेस्ट कपल, ज्योत्सना को रैम्प वॉक एवं लक्की ड्रॉ तथा रमा पटवा को लक्की ड्रॉ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश