जोधपुर मंडल : जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल को चलेगी

 


जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर एक बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर दो बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल दस कोच होंगे जिनमें आठ सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे और दो एसएलआर कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन रास्ते में राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे यात्रियों को रामदेवरा आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश