केन्द्रीय संचार ब्यूरो कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण जरूरी: कुमावत
जोधपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। केन्दीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर के सहयोग से संस्थान परिसर के सभाकक्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भू जल विभाग सेवानिवृत वरिष्ठ निजी सचिव लालाराम कुमावत ने बताया कि 28 फरवरी का दिवस सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना और जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्ध्यिं के प्रति सजग बनाना हैं ताकि विद्यार्थियो की सोच का निर्माण हो और विज्ञान के प्रति उनकी रूचि बढे।
इसी अवसर पर महिला आईटीआई जोधपुर के समूह अनुदेशक ने बताया कि विज्ञान हमेशा से ही मानव प्रगति की रीढ़ रही है। जिसने अविश्सनीय खोज और नवाचारों के साथ हमारी दूनिया को आकार दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज वैज्ञानिक खोजों की यह जिम्मेदारी आप, अगली पीढ़ी के छात्रों पर हैं तथा इस विरासत को आगे बढ़ाने की शक्ति हैं।
कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के केआर. सोनी ने किया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा जिसमें सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश