जोधपुर में भाजपा का बोर्ड : मेहता बने नए मेयर
Sep 25, 2026, 14:37 IST
कांग्रेस के सोलंकी को मिले 47 मत और मेहता को 53
जोधपुर, 25 सितम्बर (हि.स.)। जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए सुबह हुए मतदान में प्रसन्नचंद मेहता जीत गए। उन्हें 53 वोट मिले और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 47 वोट मिले। जोधपुर में अब भाजपा का बोर्ड बन गया है। शनिवार को उप महापौर के लिए मतदान होगा।
लंबे इंतजार के बाद निकाय चुनाव हुए। जोधपुर, कोटा और जयपुर नगर निगम के लिए आज महापौर पद के लिए चयन हुआ। सुबह जोधपुर में महापौर पद के लिए पार्षदगण लग्जरी गाडिय़ों में सीधे निगम कार्यालय पर पहुंचे। पुलिस का माकूल सुरक्षा बंदोबस्त रहा। दोपहर में मतदान के कुछ बाद ही परिणाम आ गया और प्रसन्नचंद मेहता विजयी घोषित किए गए।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश