जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से

 


जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने राहत देते हुए जोधपुर-मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 अप्रैल से कुल तीन ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से रात्रि 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम छह बजे मैसूर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को मैसूर से रात्रि 8.15 बजे रवाना होकर बुधवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन लूनी जंक्शन, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, साबरमती बीजी, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण जंक्शन, लोनावला, पुणे जंक्शन, सतारा, कराड, सांगली, मिरज जंक्शन, घाटप्रभा, बेलगावी, धारवाड़, एसएसएस हुबली जंक्शन, हावेरी, दावणगेरे, कदूर जंक्शन, अरसीकेरे जंक्शन, तुमकुरु, यशवंतपुर जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु सिटी, केन्गेरी तथा मांड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश