मेघ ऋषि जयंती समारोह कल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

 


जोधपुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। मेघ ऋषि शिक्षा एवं कल्याण संस्थान के तत्वावधान में 16 सितंबर को जोधपुर में पहली बार मेघ ऋषि जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रावण का चबूतरा मैदान में होगा। मेघ रिख जयंती की तैयारियां को लेकर मंगलवार को रावण के चबूतरा मैदान में कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कलश में धान भरकर उनके ऊपर नारियल और मालाओं से महिलाओं ने सजाया।

संस्थान के मीडिया प्रभारी नथमल खींची ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेघवाल समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। समारोह के तहत मेघ ऋषि शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

संयोजक सोहनलाल लखानी ओर प्रदेशाध्यक्ष कालुराम सोनेल ने कहा कि समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयोजन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शिक्षाविद् भाग लेंगे और समाज सुधार से जुड़े विचार प्रस्तुत करेंगे।

समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस दौरान जोराराम मेहरडा, धर्मेन्द्र भदराल, मोडाराम लिखणिया, रमेश पंवार, रामचंद्र कडेला, मानाराम कडेला, निर्भयदास महराज, धन्नाराम परिहार, सोहनलाल मेहरा, अमरलाल कडेला, नथमल खीची, उषा सोडा, कमला गोयल सोहनी देवी पंवार, ढेलडी देवी, कमला भार्गव, रेखा भदराल, हिरा जयपाल, अनु तंवर, नैनी व्यवस्थाओं में जुटी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश