विजकिड कार्निवल 2026 का आयोजन 25 को

 


जोधपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर द्वारा विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेला 25 अक्टूबर को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक न्यू पावर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित होगा। मंगलवार को इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि मेले मे लगभग 40 स्टार्टअप स्टॉल के माध्यम से नये उत्पादों, रचनात्मक विचारों एवं उद्यमिता की झलक देखने को मिलेगी। युवा वर्ग एवं नवोदित उद्यमी यहां नये व्यावसायिक विचारों से परिचित होकर उद्यमिता की दिशा मे प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही मेले मे भविष्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे युवाओं को नई तकनीकों और उद्यमिता के उभरते अवसरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

महिला इकाई उपाध्यक्ष नलिनी बंसल व कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि मेले मे मेंहदी, पूजा थाली सजावट, नेल आर्ट, फेस पेन्टिंग एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताऐं, बच्चों के लिये मनोरंजक गतिविधियों और विविध खाद्य पदार्थों की स्टॉलें रहेगी। आगुन्तकों के लिये प्रत्येक दो घंटे मे निश्चित उपहार जीतने का अवसर भी रहेगा। इस अवसर पर सह सचिव निधि सिह,,कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष, नीतू सिह, ममता लोहिया, रितु गहलोत, सदस्य रीनू जैन व त्रिक्षा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश