जोधपुर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को चलेगी

 


जोधपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा जोधपुर से हावड़ा के बीच एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04803 जोधपुर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को (एक ट्रिप) जोधपुर से शाम 5 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह जंक्शन, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान तथा बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश