हज यात्रा 2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 


जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 जुलाई कर दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई ने नया परिपत्र जारी करते हुए इच्छुक आवेदकों को निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय हज कमेटी के प्रशिक्षक अब्दुल क़य्यूम क़ुरैशी ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 24 जुलाई के बाद आवेदन की तिथि में किसी भी परिस्थिति में आगे विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2027 के लिए चयनित होने वाले यात्रियों को 1,52,300 रुपये की प्रथम किस्त 10 अगस्त तक जमा करवानी होगी। वहीं, देशभर से हज यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों का चयन 30 जुलाई को मुंबई स्थित हज हाउस में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। क़य्यूम क़ुरैशी ने बताया कि जोधपुर से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदक केंद्रीय हज कमेटी से प्रशिक्षित हज प्रशिक्षक के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश