जोधपुर-हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट के नंबरों में परिवर्तन
Nov 2, 2026, 17:28 IST
जोधपुर, 02 नवम्बर (हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जोधपुर-हडपसर-जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के नंबरों में परिवर्तन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार वर्तमान में गाड़ी संख्या 20495/20496, जोधपुर-हडपसर-जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 14809/14810 के रूप में संचालित होगी। उन्होंने बताया कि रेलसेवा के नंबरों में इस परिवर्तन के पश्चात इसके संचालन के समय एवं मार्ग में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। रेलसेवा पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं मार्ग के अनुसार ही संचालित होती रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश