इस्लामी तहजीब के साथ मनाया जश्ने ईद मीलादुन्नबी
जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद सअव के दुनिया में आमद का जश्न (यौमे पैदाइश) ईद मीलादुन्नबी का पर्व बुधवार को अकीदत व ऐहतराम से मनाया गया। इस दौरान शहर में ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति के बैनर तले जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में हाथों में झंडे लिए लोगों ने हिस्सा लिया। सादगीपूर्ण तरीके से निकले इस जुलूस में बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हुए।
ईद मीलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम समाज ने यौमे पैदाइश का जश्न मनाया। इस दौरान शहर में ईद मीलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह करीब दस बजे जुलूस ए मुहम्मदी उम्मेद स्टेडियम से शुरू हुआ। मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने राजकीय उम्मेद स्टेडियम से जुलूस को रवाना किया। जलसा कमेटी के उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अगुवाई में उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफीक कुरैशी उस्ताद, उस्ताद सलीम सैफी, नियामत पठान के सानिध्य में जुलूस ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हाथों में झंडे लिए लोगों ने हिस्सा लिया। सादगीपूर्ण तरीके से निकले इस जुलूस में बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हुए। जुलूस ए मुहमदी में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारा, कौमी एकता और सद्भाव का पैगाम दिया। इस दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस स्टेडियम से बंबा मोहल्ला, साइकिल मार्केट घंटाघर, नई सडक़, पुरी तिराहा, सहकारी बाजार, रेलवे स्टेशन, ओलंपिक रोड होते हुए जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने देश की खुशहाली और अमन की दुआ मांगी।
आकर्षण का केन्द्र रही झांकियां
जुलूस में नबी के रोजे की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस में झांकियों में नबी के रोजे की झांकियां, गुंबद ए खजरा, इस्लामिक सहित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अखाड़ों के उस्तादों, वर्जिश क्लब के उस्तादों पर पुष्पों से वर्षा करते हुए हौसला अफजाई की गई। पूरे रास्ते पंडाल लगाकर पानी, शर्बत सहित खाने-पीने के व्यंजनों का बंदोबस्त किया गया। जूलूस के दौरान जगह-जगह पर मुस्लिम समुदाय की विभिन्न संस्थाओं ने जूलूस ए मुहम्मदी का इस्तकबाल गुलपोशी करके किया। जुलूस ईदगाह पहुंचकर देश की खुशहाली और अमन की दुआओं के साथ संपन्न हुआ। ईदगाह में पूरे देश में अमन-चैन की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबंध किए।
दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन
प्रवक्ता माजि़द खान ने बताया उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, कारी मोहम्मद अबुल हसन मीनाई चिश्ती, पीर कारी मोहम्मद जावेद अली मीनाई चिश्ती, मौलाना अबुल कलाम, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सलीम खान, इरफान बेली, जफर खान ने मुहम्मद साहब के जीवन पर आधारित दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन कर हरी झंडी दिखाकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम से जुलूस को रवाना किया। ज ब्दुल सलीम कादरी ने बताया कि दीनी ऐलान स्मारिका व नमाज की किताबें उम्मेद स्टेडियम से जालोरी गेट ईदगाह तक जुलूसे मुहम्मदी में निशुल्क बांटी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश