जर्मनी में चमका जोधपुर का निशानेबाज

 


जोधपुर, 24 जून (हि.स.)। शहर के उभरते हुए निशानेबाज संदीप बिश्नोई ने जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ

(आईएसएसएफ) जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप 2026 के एयर पिस्टल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर भारत, राजस्थान और जोधपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

संदीप की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सनसिटी स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी जोधपुर में खुशी की लहर है। अकादमी के मुख्य कोच सतपाल सिंह राठौड़ ने संदीप को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संदीप भविष्य में भी देश के लिए अनेक पदक जीतेंगे। अकादमी के असिस्टेंट कोच अक्षय मलिक ने कहा कि संदीप हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी लगन, निरंतर अभ्यास और सीखने की इच्छा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अकादमी के सभी शूटर्स ने संदीप की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे शूटिंग परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश