जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव

 


जोधपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा बेगलुरू-जोधपुर-बेगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का घटप्रभा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 16534, बेगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर 10.48 बजे आगमन व 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश