रामदेवरा जा रहे चाचा-भतीजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

 


जोधपुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। जोधपुर-पोकरण एनएच-125 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

खनौडी तिराहा पर यह हादसा हुआ। बाइक सवार सिरोही जिले के गरड़ (पिंडवाड़ा) निवासी कानाराम और जयंती रामदेवरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कानाराम और जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चेताराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सेतरावा अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सेतरावा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक कानाराम काका और जयंती भतीजा थे। जयंती की उम्र 20 साल थी और उसके पिता पैर से दिव्यांग हैं। जयंती परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश