जेट 2026 परीक्षा कल, 8,472 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जोधपुर, 26 जून (हि.स.)। कृषि एवं संबद्ध विषयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेट)-2026 परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश प्रात: 9:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जेट-2026 के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस वर्ष जोधपुर शहर के में 22 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8,472 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 एसकेआरएयू बीकानेर द्वारा आयोजित करवायी जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश