जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने 15 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
जयपुर, 16 मार्च (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को 15 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-13 में स्थित ग्राम बिलोची के खसरा नंबर 934 मे करीब 15 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर बनाए गई मिटटी डोल, झुग्गी-झोपडियां, छप्परपोश, झोपडी, सीमेन्ट के पिल्लर गाडकर तारबंदी कर झाडियां, कांटों की बाड़ लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। जेडीए द्वारा जोन-13 में स्थित ग्राम बिलोची के खसरा नंबर 944/1830, 945/1831 गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि पर सीमेंट के पिल्लर गाड, तारबन्दी कर झाडियां डालकर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर आमजन की राह को सुगम बनाया गया। इसी प्रकार जोन-09 इण्डिया गेट के पास रोड सीमा पर, जोन-14 में टोंक रोड वाटिका चौराहा 12 मील तिराहा के पास रोड़ सीमा और जोन-14 में टोंक रोड चौखी ढ़ाणी पुलिया के पास, गोनेर मोड पर रोड सीमा पर लगाए गए थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साइन बोर्ड इत्यादि से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश