सरकारी भूमि पर बने जर्जर 50 कियोस्क को जेडीए ने किया ध्वस्त
जयपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-सी (5) गुर्जर की थड़ी, शांति नगर के प्लॉॅट नंबर बी-7 में सेटबैक कवर कर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जोन-7 खातीपुरा तिराहा पर सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर अनुपयोगी 50 कियोस्क को भी हटाया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया जोन-सी(05) में स्थित गुर्जर की थड़ी, शांति नगर के प्लाट नंबर बी-7, जिला जयपुर में सेटबैक कवर कर किए गए अवैध निर्माण को लोखण्डा मशीन से पंचर कर मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। जोन-07 मेें अवस्थित खातीपुरा तिराहा में सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर अनुपयोगी 50 कियोस्कों को प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश