जैन ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा 20 को, पुस्तक का विमोचन
जोधपुर, 07 सितम्बर (हि.स.)। श्री महावीर युवा संस्थान जोधपुर द्वारा आयोजित 27वें विराट जैन स्नेह मिलन समारोह के अंतर्गत आगामी 22वीं जैन ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ।
संस्थान के परीक्षा संयोजक हितेश बागरेचा ने बताया कि पुस्तक का विमोचन श्री भेरूबाग पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ में चातुर्मास हेतु विराजित आदर्शरतनसागर महाराज के शिष्य अक्षतरत्नसागर महाराज की पावन निश्रा में हुआ।
परीक्षा सह संयोजक लवेश नाहटा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22वीं जैन ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन स्थानीय महावीर पब्लिक स्कूल रातानाड़ा में 20 सितंबर को किया जाएगा। इस वर्ष की परीक्षा नंत लब्धि निदान श्री गौतम स्वामी जी के जीवन चरित्र पर आधारित होगी।
संस्थान अध्यक्ष खुशवंत कोठारी व स्नेह मिलन संयोजक विनोद चोपड़ा ने बताया कि जन सामान्य के उत्साह और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म एवं पुस्तक वितरण तथा जमा करने के लिए जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 15 केंद्र बनाए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सचिव सिद्धार्थ सुराणा ने आभार प्रकट किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश