उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी आईडब्ल्यूटीसी सीजन-3 का उद्घाटन
जयपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल फेयरमॉन्ट में 19 और 20 जुलाई को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 का शुभारंभ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी।
कॉन्क्लेव के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में आंध्र प्रदेश पर्यटन आधिकारिक भागीदार के रूप में शामिल है। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कुंडला दुर्गेश, इवेंट इंडस्ट्री के प्रमुख पार्थिप त्यागराजन और ऋतुराज खन्ना सहित कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश से वेडिंग, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की पर्यटन संभावनाओं, सांस्कृतिक विरासत और वेडिंग डेस्टिनेशन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। आंध्र प्रदेश पर्यटन की सहभागिता से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक स्थल, समुद्री तट, हिल डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आईडब्ल्यूटीसी केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं, बल्कि पर्यटन और वेडिंग उद्योग के लिए नए अवसरों का सृजन करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश