इंडिया ग्लैम समर पूल पार्टी में दिखा फैशन और ग्लैमर का रंग
जयपुर, 06 जून (हि.स.)। शहर के गोकुलपुरा स्थित द गुलबाग हेरिटेज रिसोर्ट में इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित ‘इंडिया ग्लैम समर पूल पार्टी 2026’ में फैशन, ग्लैमर और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम, मिस ग्लैम राजस्थान तथा ग्लैम फैशन वीक से जुड़ी मॉडल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समर फैशन को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूल साइड फोटोग्राफी, स्टाइलिश समर लुक्स, ब्रिजी वाइब्स और मॉडल्स के ग्लैमरस पोज आकर्षण का केंद्र रहे। मॉडल्स ने समर थीम के अनुरूप स्टाइलिश आउटफिट्स और स्विमवियर में अपनी फैशन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य फैशन, मनोरंजन और नेटवर्किंग को एक मंच पर लाकर प्रतिभागियों को यादगार अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम में स्विमिंग पूल गतिविधियां, रेन डांस, फैशन वॉक, लाइव म्यूजिक और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों के लिए हाई-टी और डिनर की भी विशेष व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों को आपसी संवाद, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का अवसर भी प्रदान करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश