एमडीएम हॉस्पिटल में ‘रामाश्रय’ वार्ड का लोकार्पण
जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। मथुरादास माथुर अस्पताल में गुरुवार को रामाश्रय वार्ड का लोकार्पण किया गया। इस वार्ड का जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट की प्रेरणा से मालानी डेयरी प्राइवेट लिमिटेड ने जीर्णोद्धार करवाया है। भामाशाह परिवार ने वार्ड में आवश्यक इक्विपमेंट, फर्नीचर एवं वातानुकूलित (एयर कंडीशनिंग) सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वहां आने वाले जरूरतमंदों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अस्पताल में रामाश्रय वार्ड की स्थापना की है।
एमडीएम अस्पताल के बनाए गए रामाश्रय वार्ड को भामाशाह परिवार मालानी डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनीता एवं घनश्याम सोनी के सहयोग से वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे मरीजों और आमजन को अधिक सुविधा और आराम मिल सकेगा। ट्रस्ट सचिव शिवनारायण मूंदड़ा ने बताया कि आज इस वार्ड का लोकार्पण किया गया। इस दौरान डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा, मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, भामाशाह परिवार के सदस्य और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश