यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार
Jul 13, 2026, 17:57 IST
जयपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से 19 जुलाई को (01 ट्रिप) एवं खडकी से 20 जुलाई को (01 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश