अलसुबह केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आधा दर्जन दमकलों ने पाया काबू

 




जोधपुर, 08 सितम्बर (हि.स.)। शहर के बोरानाडा स्थित नारनाडी क्षेत्र में आई एक केमिकल फै क्ट्री में मंगलवार की तडक़े चार बजे आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्ट्री में रखा काफी मात्रा में केमिकल जलकर नष्ट हो गया। आधा दर्जन दमकलों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बासनी दमकल स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की तडक़े चार बजे नारनाडी क्षेत्र में आई एक केमिकल फैक्ट्री में आग की सूचना पर एक गाड़ी को रवाना किया गया था। मगर बाद में पता लगा कि आग की तीव्रता ज्यादा है इस पर बोरानाडा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एवं शास्त्रीनगर से दमकलों को रवाना किया गया। बताया गया कि सुबह पांच छह बजे के बीच में आग को काबू पाया सका। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश