बीकानेर में गुरु गाैरव सम्मान 12 सितम्बर काे
बीकानेर, 09 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक समाज के निर्माता और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और समर्पण का सम्मान करना समाज का दायित्व है। इसी उद्देश्य के साथ लोकराग फाउंडेशन एवं डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को गुरु गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता दीपक जोशी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मेघना शर्मा, ओएसडी एग्रीकल्चर एवं रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लढा, ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित तथा कुमार सर क्लासेज के निदेशक कुमार विप्लव सर ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।
लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य ने कहा कि गुरु गौरव सम्मान के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। योगेश खत्री ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से पीढ़ियों का भविष्य संवारते हैं तथा उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। विनय थानवी ने कहा कि एक श्रेष्ठ शिक्षक केवल सफल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक भी तैयार करता है। गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति की सबसे सुंदर परंपराओं में से एक है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने गुरु गौरव सम्मान समारोह की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को समाज के समक्ष रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव