राज्यपाल बागडे की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट

 


जयपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल की डॉ. मांडविया से यह शिष्टाचार भेंट थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश