एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई
Sep 22, 2026, 18:15 IST
जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम द्वारा टी-20 क्रिकेट के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश