एशियन पैरा गेम्स में भारत को स्वर्ण एवं रजत पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

 


जयपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओ की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को स्वर्ण पदक एवं अवनि लेखरा को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश