राज्यपाल बागडे दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
Oct 19, 2026, 17:00 IST
जयपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विजयादशमी (20 अक्टूबर) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल बागडे ने कहा है कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा है कि राममय भारत का अर्थ है - सबके सुख से जुड़ा राष्ट्र। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश