पाकिस्तान विस्थापित बच्चों के लिए फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू

 


जोधपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। विस्थापित भारतीय कल्याण समिति ट्रस्ट और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से रोटरी स्कूल मसूरिया में पाकिस्तान से आए विस्थापित भारतीय बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से आरएस सिटी व अन्य कोर्स के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया।

ट्रस्ट के सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष अशोक बाहेती, विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य की उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।

क्लब की सचिव डॉ. सुगंधा गोयल ने कहा कि वर्तमान युग कम्प्यूटर का होने के साथ दुनिया में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमारे हर बच्चों को इस प्रकार की तकनीक में पारंगत होने के उद्देश्य से यह शिविर मील का पत्थर साबित होगा।

ट्रस्ट के डॉ. राजकुमार भील ने बताया कि शिविर के शुभारंभ पर बस्ती के 50 से अधिक बच्चों का पंजीयन कर शिविर में प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सुशील भंडारी, सुशील कालानी, दिनेश भंडारी, अभिनव परिहार, विपेंदर जैन, विहिप के महेंद्र सिंह राजपुरोहित, टीकम सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश