दुर्गापुर एवं अंडाल स्टेशनों पर ट्रैफिक ब्लॉक, उत्तर पश्चिम रेलवे की चार ट्रेन रद्द

 


जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व रेलवे द्वारा खाना–आसनसोल रेलखंड के दुर्गापुर एवं अंडाल स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार रेलसेवाएं रद्द रहेंगी तथा एक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19608, मदार–कोलकाता रेलसेवा 21 दिसंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता–मदार रेलसेवा 24 दिसंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12988, अजमेर–सियालदह रेलसेवा 22 दिसंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12987, सियालदह–अजमेर रेलसेवा 23 दिसंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर–सियालदह एक्सप्रेस रेलसेवा, जो 22 दिसंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–गया–किऊल–भागलपुर–गुमानी–रामपुर हॉल्ट–सीतारामपुर–खाना होकर संचालित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश