डोडा-पोस्त तस्करी में चार आरोपित गिरफ्तार

 


अजमेर, 27 अगस्त(हि.स)। जिला स्पेशल टीम अजमेर व थाना भिनाय पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 27.690 किलो डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम, 2.29 लाख रुपए नकद और एक महिन्द्रा एसयूवी बरामद कर चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में नाथूलाल गुर्जर (25), छोटूलाल गुर्जर (22) व कालू गुर्जर (34) को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में खेड़ी निवासी शैतान रावत (45) को 4.130 किलो डोडा-पोस्त व 7,300 रुपये के साथ पकड़ा गया।

कार्रवाई डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में थाना भिनाय थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह तथा पुलिसकर्मियों रामस्वरूप, मनमोहन व ओमसिंह की टीम ने की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष