ऑटो टिपर्स को हरी झंडी, एसएचजी को दिए ऋण के चैक
बीकानेर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से लगभग 89 करोड़ रुपये लागत के 185 ऑटो टिपर को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें बीकानेर नगर निगम के टिपर्स भी शामिल थे। बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास ने महिला निधि बैंक के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह को लिए लगभग 43 लाख रुपये के ऋण का चैक वितरित किया तथा एक स्थानीय स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जाने वाले देशी घी के बैनर का विमोचन किया। कार्यक्रम के पश्चात विधायक जेठानंद व्यास और संभागीय आयुक्त विश्राम मीना सहित सभी अतिथियों ने बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव