रैम्प पर छाया फैशन और ग्लैमर: कृष्णा शर्मा और प्रीति सिंह ने जीते विनिंग टाइटल

 






जयपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर में जीएसएस फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 सीजन-1’ का आयोजन किया गया। ग्रैंड फिनाले में देशभर से चयनित 34 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इनमें 24 प्रतिभागी मिस और 10 मिसेज कैटेगरी से रहीं। इसी अवसर पर ‘राजस्थान बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026’ का भी आयोजन हुआ, जिसमें बिजनेस क्षेत्र की 30 हस्तियों को अवॉर्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग सीक्वेंस में रैम्प वॉक कर फैशन सेंस, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेजेंस का प्रदर्शन किया। आयोजक सुहान खान ने बताया कि फिनाले से पहले दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें रैम्प वॉक, पर्सनैलिटी, प्रेजेंटेशन और स्टेज कॉन्फिडेंस का प्रशिक्षण दिया गया। फैशन सेगमेंट में निधि अग्रवाल-विकास साड़ीज और सुनील गोस्वामी-बाय प्रियंका फैशन ने अपने डिजाइन प्रस्तुत किए। मेकअप पार्टनर लाइबा-मेकअप बाय लाइबा और ज्वेलरी सेगमेंट में साबिर खान-गहना गली ने सहयोग दिया। शो की कोरियोग्राफी रोनी गुप्ता ने की।

मिस कैटेगरी में कृष्णा शर्मा ने विनिंग टाइटल जीता। रितु शर्मा फर्स्ट रनरअप, अक्षरा शर्मा और तानिया आचार्य सेकेंड रनरअप रहीं। वहीं मिसेज कैटेगरी में प्रीति सिंह विनर रहीं। मनीषा जांगिड़ फर्स्ट रनरअप, सीमा मीणा सेकेंड रनरअप और सोनिया कंवर थर्ड रनरअप रहीं। ऋषिका मिश्रा को फेस आइकॉनिक, निरूपमा भिंडा को ब्रांड आइकन और अस्मा खान को ब्रांड एंबेसडर अवॉर्ड दिया गया।

ग्रैंड फिनाले की जूरी में दीप्ति चौधरी और डॉ. मेघा शर्मा रहीं। सेलिब्रिटी गेस्ट जीतू वर्मा ‘जोजो’ और दिव्या अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमोद गोयल, पवन गोयल, जेडी माहेश्वरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक कन्नौजिया, बृजेश पाठक, रूनू पाठक, नंदकिशोर भिंडा, बसंत जैन, मनीष सोनी, हरीश सोनी सहित कई अतिथि मौजूद रहे। तानिया शर्मा ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। टीम में प्रियांशी चौकसे, नावेद खान और जीशान आफरीदी शामिल रहे।

आयोजन के दूसरे दिन द बायके बुटीक-ग्रासफील्ड रिजॉर्ट में सेलिब्रेशन किया गया। इसमें आयोजकों, प्रतिभागियों, विजेताओं और टीम सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। विजेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें रैम्प वॉक, ग्रूमिंग और स्टेज प्रेजेंटेशन के साथ अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने आयोजन को यादगार बताते हुए आयोजकों और पूरी टीम का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश