नकली रजनीगंधा पान मसाला व डबल जीरो जर्दा फैक्ट्री का भांडाफोड़
अजमेर 13 जून(हि.स.)। अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं थाना ब्यावर सदर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली रजनीगंधा एवं तानसेन पान मसाला बनाने की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ कर मौके से चार आरोपिताें को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से मौके पर 2548 पाउच नकली रजनीगंधा पान मसाला,2000 पाउच नकली तनसेन पान मसाला,20,000 पाउच नकली तुलसी डबल जीरो 00 जर्दा , नकली पान मसाला निर्माण में प्रयुक्त मशीन एवं अन्य उपकरण सहित सप्लाई एवं परिवहन में उपयोग लिए जा रहे 2 वाहन जब्त किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के अनुसार अवैध कारोबार में संलिप्त 4 जिन आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया उनमें नन्दलाल उर्फ नन्दू पुत्र राजेन्द्रसिंह माली उम्र 24 साल निवासी भेरजी की ढाणी मण्डी चौराया फैक्ट्री गेट रास, पुलिस थाना रास, जिला ब्यावर। करण सांखला पुत्र देवराज माली उम्र 25 साल निवासी भेरजी की ढाणी मण्डी चौराया फैक्ट्री गेट रास, पुलिस थाना रास, जिला ब्यावर। राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू माली पुत्र भंवरलाल माली उम्र 50 साल निवासी भेरजी की ढाणी मण्डी चौराया फैक्ट्री गेट रास पुलिस थाना रास जिला ब्यावर। कमलेश गहलोत पुत्र नरेन्द्रसिंह माली उम्र 24 साल निवासी जोधपुर रोड़ नहर के पास बर पुलिस थाना बर जिला ब्यावर शामिल हैं।
सभी आरोपित ब्रांडेड उत्पादों की हूबहू पैकिंग तैयार कर बाजार में सप्लाई करने में संलिप्त थे। आरोपिताें के खिलाफ कॉपीराइट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष