रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का मदार जंक्शन तक विस्तार
जयपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का मदार तक विस्तार किया जा रहा है। अब यह रेल सेवा रेवाड़ी -मदार जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा के रूप में संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09717, रेवाडी-मदार जंक्शन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29 से 31 अगस्त तक (03 ट्रिप) एवं 04 से 07 सितम्बर तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 04.15 बजे रवाना होकर फुलेरा स्टेशन पर 09.20 बजे आगमन व 09.25 बजे प्रस्थान,नरैना स्टेशन पर 09.39 बजे आगमन एवं 09.41 बजे प्रस्थान, किशनगढ़ स्टेशन पर 10:14 बजे आगमन एवं 10 16 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे मदार जंक्शन पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09718, मदार जंक्शन -रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29 से 31 अगस्त तक (03 ट्रिप) एवं 04 से 07 सितम्बर तक (04 ट्रिप) मदार जंक्शन से 11:50 बजे प्रस्थान कर किशनगढ़ स्टेशन पर 12:05 बजे आगमन एवं 12:07 बजे प्रस्थान,नरैना स्टेशन पर 12:40 बजे आगमन एवं 1242 बजे प्रस्थान,फुलेरा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन एवं 13.00 प्रस्थान कर 17.30 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कुण्ड,अटेली,नारनौल,निजामपुर,डाबला,मांवडा, नीमकाथाना,कावंट, श्रीमाधोपुर,रींगस,रेनवाल, फुलेरा,नरैना एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे। -इस रेल सेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश