'राष्ट्र प्रथम' का भाव रखने और 'समर्पित कार्यकर्ता' बनने पर जोर - उमराव लाल वर्मा
जयपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विधालय शिक्षा ) जिला जयपुर प्रथम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक रा.बा.उ.मा. विद्यालय, गांधीनगर में मुख्य वक्ता हरीश कुमार शर्मा , प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह संयोजक एंव उमराव लाल वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री एंव पालक के मुख्य आतिथ्य एंव जिलाध्यक्ष केशवराज चौहान की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
जिला शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक गांधीनगर खंड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जिला मंत्री सुनिता शर्मा के संचालन में आयोजित द्वितीय दिवस के पंचम सत्र में संगठन एवं राष्ट्र हित पर मुख्य वक्ताओं ने विचार रखे।
मुख्य वक्ता हरीश शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, चारित्रिक सुचिता और आर्थिक सुचिता होना अनिवार्य है। प्रवास व कार्य कुशलता के आधार पर ही कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करें ।
मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री उमराव लाल वर्मा ने संगठन के सूत्र राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालकों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण के ध्येय को पूरा करना शिक्षक का प्रमुख धर्म है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण कराते हुए संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया।
खुले सत्र में शिक्षक समस्याओं पर जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार शर्मा ने शीघ्र निस्तारण करवाए जाने का आश्वासन दिया।
अंत में जिलाध्यक्ष केशव राज चौहान ने पधारे हुए सभी शिक्षकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन जिलामंत्री सुनीता शर्मा ने किया । कार्यक्रम के संयोजक खंड गांधीनगर का इस कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम मे प्रदेश/ संभाग/ जिला एंव अन्य खंडों के दायित्ववान कार्यकर्त्ता बंधु/ भगिनी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव