अजमेर में दुर्गा वाहिनी की बैठक, 12 अक्टूबर के पथसंचलन की तैयारियों पर चर्चा
अजमेर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से मंगलवार को अजमेर स्थित विहिप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें 12 अक्टूबर को होने वाले पथसंचलन एवं शक्ति संचलन कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम के लिए क्षेत्रवार दायित्व निर्धारित करने, जनजागरण और महिला सहभागिता बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर सुझाव दिए तथा निर्धारित जिम्मेदारियां पूरी करने पर सहमति जताई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष स्नेहलता पंवार और प्रांत सहमंत्री किशन गुर्जर ने तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर विभाग एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ जिला और महानगर स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में बनवारी लाल शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक अभिलाषा यादव, प्रांत सत्संग प्रमुख अलका गौड़, विभाग संयोजिका नीना शर्मा, विभाग सह संयोजिका हिमांशी सिंह, अर्चना पाण्डेय, दीपिका, मंजू रावत, रिया शर्मा, महानगर मंत्री कैलाश सिंह भाटी, महानगर बजरंग दल संयोजक चेतन सैनी और प्रखंड-दो अध्यक्ष संदीप बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष