ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विराेध में बीकानेर की दवा दुकाने बंद रहीं

 


बीकानेर, 20 मई (हि.स.)। ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विराेध में बीकानेर की दवा दुकानें बंद रहीं।बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत के नेतृत्व में इस बंद का समर्थन किया गया। जिले की दवा दुकानें शत प्रतिशत बंद रहीं। तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का पूर्ण असर देखने को मिला। नोखा, देशनोकख् श्रीडूंगरगढ, लूनकरणसर, खाजूवाला, नापासर, पूगल, महाजन, अर्जनसर, श्रीकोलायत, बजू, कोलासर, भोलासर, अखासर सहित जिले की दवा दुकानें बंद रही।

बंद को सफल बनाने के लिये जिले के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया जिसमें नंद लाल पुरोहित, जगदीश चौधरी, विनय मित्तल, शिव जोशी, पुरुषोत्तम पुरोहित, आशा राम जोशी, दिलीप भाई, सोम स्वामी, सुशील आचार्य, कैलास अग्रवाल, राहुल गहलोत, इंद्र चौधरी, पवन जोशी, श्याम पुरोहित, गजानंद, आनंद जिंदल, आनंद ओझा, मनीष गहलोत, दिनेश, अनुज मित्तल, श्याम प्रजापत, विक्की भाटिया आदि समस्त केमिस्ट भाई साथ रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव