डॉ. शर्मा संजीवनी होम्योपैथिक हॉस्पिटल की अधीक्षक नियुक्त
जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के निर्देशानुसार ऑर्गेनॉन ऑफ मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गौरी शर्मा को संजीवनी होम्योपैथी चिकित्सालय के अधीक्षक पद (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर होम्योपैथिक कॉलेज नोडल प्रो. गोविंद गुप्ता एवं हॉस्पिटल के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने डॉ. गौरी शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संजीवनी होम्योपैथिक हॉस्पिटल उत्कृष्ट चिकित्सा, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश