डॉ. नवीन दत्त होंगे एम्स के नए चिकित्सा अधीक्षक

 


जोधपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में डॉ. नवीन दत्त को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ. दत्त वर्तमान में एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. नवीन दत्त ने कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में नोडल अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। इस दौरान उन्होंने मरीजों के उपचार, प्रबंधन एवं संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. दत्त के लंबे अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश