डाइट की समीक्षा बैठक में नवाचार व समन्वय पर चर्चा
जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जोधपुर के वर्चुअल कक्षा कक्ष में आज एक संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डाइट के विभिन्न प्रभागों के तहत संचालित पैक, डर्फ डीडीएमसी और डीसीसी की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा जोधपुर संभाग के संयुक्त निदेशक हिम्मत सिंह तंवर थे। बैठक की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने की। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक और जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत करते हुए डाइट प्रधानाचार्य एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस संयुक्त बैठक के आयोजन के पीछे के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन योजना एवं प्रबंधन विभाग के रणधीर सिंह शेखावत ने किया।
उन्होंने पी एंड एम विभाग द्वारा वर्ष पर्यन्त आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर व्यापक प्रकाश डालते हुए सभी पीईईओ और यूसीईईओ को इस विभाग से सतत संपर्क में रहने का आग्रह किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश