धौलपुर में स्वामी समग्रदेव ने कराया योगाभ्यास

 


धौलपुर, 17 जून (हि.स.)। योगा फार एजिंग हेल्थ की थीम पर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां एवं पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। पतंजलि योगपीठ वैलनेस सेंटर हरिद्वार के पूर्व प्रबंधक आचार्य समग्रदेव द्वारा भार्गव वाटिका में योगाभ्यास कराया गया।

स्वामी समग्र देव ने विभिन्न रोगों के उपचार के रूप में आसनों के विविध रूपों को प्रकाशित करते हुए बताया कि किन रोगों में हमें कौन सा आसन करना चाहिए और किन रोगों में बचना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग शर्मा ने स्वामी समग्र देव के व्यक्तित्व और उनके द्वारा पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के सानिध्य में कई वर्षों तक योग पीठ के प्रबंधन सहित की गई सतत साधना के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि अपनी दैनिक गतिविधियों के साथ साथ उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत द्वारा योग और आसनों को सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय बताते हुए यासेग दिवस पर होने वाले आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं की तहे दिल से तारीफ की।उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग धौलपुर डा. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर धौलपुर के मार्गदर्शन में आम जन के साथ साथ प्रतिदिन विभाग वार जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी उपस्थित भी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। योगाभ्यास कार्यक्रम में सहायक निदेशक आयुर्वेद डॉ. रमाकांत मिश्रा, आईसीडीएस विभाग के सहायक निदेशक उपनिदेशक भूपेश गर्ग,समाजसेवी प्रोफेसर रामअख्त्यार सिंह, वरिष्ठ रोटेरियन विमल भार्गव तथा जिला आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा प्रभारी त्रिलोकचंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप