रोटरी क्लब धौलपुर सिटी ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
धौलपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रोटरी क्लब धौलपुर सिटी द्वारा शुक्रवार को धौलपुर के गांधी पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब साढे तीन सौ लोगों के स्वास्थय की जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया गया।
रोटरी क्लब धौलपुर सिटी के अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन मंगल ने बताया कि क्लब की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं जागरूकता के लिए स्वास्थय जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल अग्रवाल,न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. सुमित मित्तल, सर्जन डॉ. आशीष शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश शर्मा, हड्डी एवं जोड रोग विशेषज्ञ डॉ. क्षितिज अग्रवाल, डॉ. नीरज त्यागी एवं डॉ. विनोद गर्ग ने रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन विमल भार्गव,गौरव गर्ग एवं रोहिल सरीन सहित रोटरी क्लब धौलपुर सिटी के अन्य रोटेरियंस एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप