अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता

 


धौलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट धौलपुर में आरएससीईआरटी एवं स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डीएलएड विद्यार्थियों के लिए ‘अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रभावी शिक्षण कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार की। प्रतिभागियों की सामग्री का मूल्यांकन जूरी के सदस्य अजय सरीन , सतेंद्र राणा एवं बृजमोहन शर्मा द्वारा शैक्षणिक उपयोगिता, सृजनात्मकता, एवं कक्षा-कक्ष में प्रयोग की संभावनाओं के आधार पर किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता अल्का शर्मा एवं पीएसटी प्रभारी कृष्ण गोपाल गौड़, शैलेन्द्र सिंह , पंकज कुमार , अभय कुमार एवं दयाराम ने विधार्थियों का का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रजनीश परिहार ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान भुवनेश्वरी तिवारी एवं तृतीय स्थान पर सयुंक्त रूप से प्राची डागुर एवं आरुषि सक्सेना ने प्राप्त किया। डाइट स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी राज्य स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर विद्यार्थी अपनी तैयार सामग्री की शैक्षणिक उपयोगिता एवं कक्षा-कक्ष में उसके प्रयोग का प्रदर्शन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप