रेडक्रॉस द्वारा खिलाड़ियों को दी सीपीआर ट्रेनिंग

 


धौलपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला धौलपुर द्वारा गुरुवार को बड़ी फील्ड धौलपुर में आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए डेढ सौ से अधिक खिलाड़ियों को जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई।

रेडक्रॉस के प्रशिक्षक डॉ प्रज्ञादीप वर्मा ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि खिलाड़ियों को खेल के दौरान होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सीपीआर तकनीक कैसे उपयोगी हो सकती है। उन्होंने जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर ट्रेनिंग देकर उसका अभ्यास भी कराया। रेडक्रॉस के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रॉस के तत्वाधान में खेल मैदान में खेल के दौरान आकस्मिक दुर्घटनाओं से जनहानि को रोकने के लिए जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर की जानकारी खिलाडी को दी जा रही है। वर्तमान में खेल मैदान एवं जिम में अत्याधिक अभ्यास के दौरान युवाओं को हार्ट अटेक जैसी आकस्मिक दुर्घटना देखने को मिल रही है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खिलाड़ियों को खेल नियमों के साथ साथ सीपीआर जैसी जीवन रक्षक प्रणाली कि जानकारी भी आवश्यक है। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, संयुक्त सचिव नरेन्द्र मीना, राहुल राणा, प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह, संजीव कुमार एवं शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप